चमोली। सीमांत जनपद चमोली को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार के नेतृत्व में "ड्रग्स फ्री देवभूमि" अभियान ने तस्करों की कमर तोड़ दी है। इसी कड़ी में कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चरस तस्करों को भारी मात्रा में नशे की खेप के साथ दबोच लिया है। पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम करछो रोड पर गश्त पर थी। क्रेशर से आगे गदेरे के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे। पुलिस की पैनी नजरों ने उनकी घबराहट ताड़ ली और घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा। जब दोनो अभियुक्तों बीरबल फर्स्वाण पुत्र स्व. पूरण सिंह फर्स्वाण निवासी ग्राम पाणा पो0 ईराणी कोतवाली चमोली उम्र 20 वर्ष (1100 ग्राम अवैध चरस) व अजब सिंह पुत्र स्व0 दीवान सिंह निवासी ग्राम पाणा पो0 ईराणा कोतवाली चमोली उम्र 49 वर्ष (550 ग्राम अवैध चरस) की तलाशी ली गई, तो उनके पास से वाणिज्यिक मात्रा की कुल 1 किलो 650 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1,65,000 रुपये आंकी जा रही है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों उपरोक्त के विरूद्ध कोतवाली ज्योतिर्मठ पर मु0अ0सं0- 08/2026, धारा- 8/20 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ की गई एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त सम्बन्ध में आगे भी कार्यवाही की जायेगी। एसपी चमोली ने साफ कर दिया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ यह जंग आगे भी और अधिक आक्रामकता के साथ जारी रहेगी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








