देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पटेल नगर, देहरादून स्थित गुरुद्वारा श्री हरकिशन साहिब जी में मत्था टेककर देश-प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रेरणादायी जीवन, उनका समर्पण और त्याग हमें सत्य, न्याय, समानता और मानवता की सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने आदर्शों और शिक्षाओं के माध्यम से पूरे विश्व को प्रेम, समानता और सेवा का संदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व आस्था, धर्म और मानव मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरवाणी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के पावन शब्द हमें निरंतर जीवन में कर्म, प्रेम, सेवा, समर्पण और सतगुरु के प्रति पूर्ण निष्ठा का भाव सिखाते हैं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रथम शब्द ‘एक ओंकार’ सम्पूर्ण मानवता को एकता और समरसता का संदेश देता है। राज्यपाल ने कहा कि ‘सरबत दा भला’ और निस्वार्थ सेवा का जो संदेश हमें गुरुओं से मिला है, उसे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपनाना और विश्वभर में फैलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







