पौड़ी। एसएसपी पौड़ी के निर्देशन में जनपद भर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करते हुए पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रखा।
आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु पौड़ी पुलिस सक्रिय—संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की व्यवस्थित एवं गहन जांच।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जनपदभर में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा विशेषकर जनपद स्थित सभी सरकारी, निजी एवं ग्रामीण बैंकों के आसपास सतत एवं प्रभावी चेकिंग की जा रही है। बैंकों के प्रबंधकों के साथ संवाद स्थापित कर सुरक्षा उपकरणों—सीसीटीवी कैमरा, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता, वाहन पार्किंग व्यवस्था तथा बैंक के दैनिक लेन-देन के दौरान भीड़ नियंत्रण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
साथ ही दोपहिया/चौपहिया वाहनों की सघन चेकिंग करने के साथ ही आवश्यक दस्तावेजों, नंबर प्लेटों, बिना नंबर के वाहन एवं असामान्य रूप से खड़े वाहनों की गहन जांच की जा रही है। चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य लूट/चोरी/छीनाझपटी जैसे अपराधों की रोकथाम करना तथा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








