Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 29 Nov 2025 689

एसएसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत .

देहरादून। पुलिस उपाधीक्षक के पद से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नती पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को पद्दोन्नति पद के अलंकरण से अलंकृत किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिये अपनी शुभकामनाएं दी। श्रीमती पूर्णिमा गर्ग पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पुलिस उपाधीक्षक पद से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर आज एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें बधाई देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के पद के अलंकरण से अलंकृत किया गया, साथ ही उनके उज्जवल भविष्य हेतु अपनी शुभकामनाएं दी गई।