पौड़ी,। विकासखंड पाबौ के राजकीय इंटर कॉलेज ढ़िक्वाली में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अफसर बिटिया कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र रावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। छात्राओं को संविधान, बीबीबीपी, नंदा गौरा सहित विभिन्न योजनाओं व अधिकारों की जानकारी दी गई।
निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग से साक्षी प्रथम, आरुषि द्वितीय और आरुषि कठैत तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग पेंटिंग प्रतियोगिता में कशिश प्रथम, महिमा द्वितीय और नेहा रावत तृतीय रहीं। सीडीपीओ चंद्रकांता काला ने कहा कि बेटियाँ परिवार और राष्ट्र की शक्ति हैं तथा इस कार्यक्रम का उद्देश्य आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना है। समाज कल्याण विभाग की योजनाएँ भी छात्राओं को समझाई गईं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नूतन बड़थ्वाल, डॉ. टीना गंभीर, सहायक समाज कल्याण अधिकारी प्रिया उपाध्याय, विद्यालय स्टाफ और बालिकाएँ उपस्थित रहीं।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar






