देहरादून 15 दिसम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को लोक भवन में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कुलपति से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय द्वारा अब तक किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक कार्यों एवं अनुसंधान गतिविधियों की सराहना की तथा इसे राज्य और देश के लिए उपयोगी बताया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को सात प्रमुख प्राथमिक क्षेत्रों जिनमें उन्नत गुणवत्ता बीज उत्पादन, शहद उत्पादन, मोटे अनाज (मिलेट्स), सेमीकंडक्टर, बागवानी फसलें जैसे ड्रैगन फ्रूट एवं कीवी, ड्रोन तकनीक तथा सुगंधित (एरोमा) फसलों में अनुसंधान एवं नवाचार को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन सभी क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण को विशेष रूप से केंद्र में रखने पर बल दिया। कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय उनके मार्गदर्शन में इन प्राथमिक क्षेत्रों में ठोस कार्ययोजना बनाकर अनुसंधान, नवाचार और विस्तार गतिविधियों को नई दिशा देगा।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







