देहरादून। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पैठाणी स्थित विश्व के एकमात्र राहु मंदिर का जीर्णोद्धार कर मंदिर परिसर को भव्य एवं दिव्य स्वरूप प्रदान किया जायेगा।मंदिर परिसर को गढ़वाली स्थापत्य कला में निर्मित किया जायेगा, इसके लिये मंदिर का डिजाइन एवं आउटलेट तैयार कर दिया गया है जिसमें मंदिर शिला के चारों ओर सुंदर परिक्रमा पथ, धार्मिक अनुष्ठानों हेतु अग्निकुंड, धर्मशालाएं, पुस्तकालय, पुष्पवाटिका, श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग एवं पेयजल जैसी सुविधाएं शामिल है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहां विधि-विधान से पूजा-अनुष्ठान करने से राहु दोष से मुक्ति मिलती है। धार्मिक ग्रंथों में वर्णित है कि आदि शंकराचार्य जी ने राहु ग्रह दोष शांति हेतु इस मंदिर की स्थापना की थी। यहां भगवान शिव के साथ राहु देव की पूजा की विशिष्ट परंपरा आज भी आस्था का केंद्र बनी हुई है। यह मंदिर न केवल श्रद्धा का प्रमुख स्थल है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और आस्था का जीवंत प्रतीक भी है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








