देहरादून। एसएसपी दून अजय सिंह के सख्त रवैयै से अपराधियों के मंसूबों को दून पुलिस नाकाम करती नज़र आ रहीं हैं। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान का असर आज उस समय देखने को मिला जब पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान वन्य जीवों की तस्करी में लिप्त दम्पती को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से संरक्षित प्रजाती के 14 कछुवे बरामद किये गये। गिरफ्तार दम्पती बरामद कछुवों को नजीबाबाद से तस्करी कर ऋषिकेश ला रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा चैकिंग में अभियुक्तों की कार से उक्त कछुवे बरामद किये गये हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत आज प्रात: पुलिस द्वारा की जा रही सघन चैकिंग के दौरान रायवाला पुलिस द्वारा रायवाला कोतवाली के गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग ऋषिकेश को जाने वाली सड़क पर एक लाल रंग के केयूवी 100 वाहन को रोककर चैक किया गया तो वाहन में बेताबनाथ पुत्र स्व. रोशन नाथ निवासी काले की ढाल सपेरा बस्ती ऋषिकेश जिला देहरादून उम्र 35 वर्ष तथा उसकी पत्नी श्रीमती बरखा पत्नी बेताब नाथ निवासी काले की ढाल सपेरा बस्ती ऋषिकेश जिला देहरादून सवार थे। वाहन की डिग्गी को चैक करने पर उसमें से संरक्षित प्रजाती के 14 छोटे-बडे कछुए बरामद हुए, जिनके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर कार सवार दम्पत्ति कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दे पाये और न ही उनसे सम्बन्धित कोई वैध कागजात ही दिखा पाये। पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली रायवाला पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त बेताबनाथ द्वारा बताया गया कि वह कबाडी का काम करता है तथा उक्त कछुओं को उन्होने नजीबाबाद निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था, जिन्हें वह तस्करी कर अपने घर काले की ढाल ऋषिकेश ला रहे थे। अभियुक्त उक्त कछुओं को स्थानीय खरीदारों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








