पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, ऑपरेशन गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आज न्यायालय ने एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामले में एक अभियुक्त को दोषसिद्ध पाते हुए कठोर कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। 8 सितम्बर 2018 में तत्कालीन एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा व तत्कालीन एसओ जाजरदेवल केसी आर्या व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त किशोर कुमार पुत्र स्व. धनी राम निवासी ग्राम स्यूवन, थाना अस्कोट को 976 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। थाना जाजररदेवल में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की उत्कृष्ट विवेचना उप निरीक्षक सुरेश कम्बोज द्वारा संपन्न की गई, जिसके उपरांत न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया। मामले की प्रभावी पैरवी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चन्द्र द्वारा की गई। सुनवाई उपरांत आज विशेष सत्र न्यायाधीश पिथौरागढ़ शंकर राज द्वारा अभियुक्त को दोषसिद्ध पाते हुए, 10 वर्ष का कठोर कारावास की सजा तथा 1 लाख रूपये जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर 2 वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








