देहरादून। हाई टेक होगी मॉनिटरिंग वयवस्था, मानव आधारित नहीं टेक्नोलॉजी आधारित निष्पक्ष चेकिंग सिस्टम बनाएगा नगर निगम। स्वच्छता और प्रभावी कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर निगम देहरादून द्वारा एक एकीकृत नियंत्रण एवं कमांड सेंटर की स्थापना की जा रही है। यह सेंटर विशेष रूप से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली तथा कचरा प्रसंस्करण संयंत्रों की निगरानी और प्रबंधन के लिए विकसित किया गया है। इसमें कूड़ा उठान के वाहनो की रियल टाइम अलर्ट बेस्ड प्रणाली होगी। इस अत्याधुनिक सेंटर के माध्यम से कचरा एकत्रण वाहनों की ट्रैकिंग, समयबद्धता, रूट फॉलोअप, कर्मचारियों की उपस्थिति, संग्रहण डेटा का विश्लेषण और कचरा प्रसंस्करण की स्थिति की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य कचरा प्रबंधन प्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और दक्ष बनाना है।
नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि इससे न केवल स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान में भी मदद मिलेगी। साथ ही यह पहल देहरादून को स्वच्छ, स्मार्ट एवं सतत विकास की दिशा में अग्रसर करेगी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








