देहरादून। आज पौड़ी गढ़वाल निवासी पावर लिफ्टर शशांक तड़ियाल ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से शासकीय आवास स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की। शशांक ने जापान के हिमेजी शहर में आयोजित एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 83 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 620 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर खेल भूमि उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर शशांक को बधाई दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की उन्हे विश्वास है कि भविष्य में शशांक तड़ियाल ओलंपिक स्तर की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी देश और प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








