बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने धरमघर-सनगाड़ मोटर मार्ग (किमी 1-3) में मलबा हटाने में लापरवाही पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कनिष्ठ अभियंता जितेश मलकानी को निलंबित कर दिया है। साथ ही सहायक अभियंता आशीष रावत पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने कहा कि आपदा के समय त्वरित राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर की चूक क्षम्य नहीं है। इसी तरह रीमा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति लगातार बाधित रहने पर विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जेसीबी व अन्य मशीनरी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए मार्गों को शीघ्र खोला जाए तथा विद्युत आपूर्ति सुचारु रखी जाए। जनहित सर्वोपरि है और लापरवाही पर कठोर कार्रवाई होगी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








