देहरादून । शिवसेना मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा अहमदाबाद विमान दुर्घटना मे दिवंगत आत्माओ की शान्ति के लिए श्रद्धांजली सभा आयोजित कि गयी। शिवसेना परिवार द्वारा मृतको की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। एव दीप दान कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि गुजरात के अहमदाबाद मे हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया, पूरा देश इस भीषण दुर्घटना से दुखी, निशब्द,एवं स्तब्ध है। उन्होंने कहा की शिवसेना परिवार दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता है एंव पीड़ित परिजनों को इस अपार दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है। साथ ही इस भयावह दुर्घटना में घायल हुए सभी व्यक्तियों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता है। इस दौरान शिवसेना जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, उप प्रमुख शिवम गोयल, महासचिव विकास मल्होत्रा, रोहित बेंदी, मनोज सरीन, फरीद अहमद,अभिनव बेंदी, वासु परविन्दा, कृष्ण गोपाल, विजय गुलाटी, अक्षय महेंद्रू, लक्ष्य बजाज, हेमन्त खुराना, शशि प्रकाश गौड, राम मिलन, आनंद बडौनी, अक्षय शर्मा अन्य शिवसैनिक उपस्थित हुए।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








