कौसानी, बागेश्वर। राज्यपाल महोदय लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने बागेश्वर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कौसानी के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य और हिमालय की दिव्य छटा का अनुभव किया। राज्यपाल ने इस अलौकिक स्थल में अद्भुत शांति, स्वच्छता और सुरम्यता की प्रशंसा की। राज्यपाल ने इस दौरान अनाशक्ति आश्रम का भी भ्रमण किया। यह वही आश्रम है जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने वर्ष 1929 में प्रवास के दौरान अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'अनाशक्ति योग' की रचना की थी। राज्यपाल ने आश्रम में गांधी जी की स्मृतियों को नमन किया और आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार भी अंकित किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कौसानी जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जिन्हें संरक्षित और संवर्धित करना हम सबका कर्तव्य है। इस दौरान जिलाधिकारी आशीष भटगांई, पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर आरघोड़के, उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी और जीतेंद्र वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








