हर घर से एक खिलाड़ी तैयार करना हमारा संकल्प : रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री ने लिया साइकिल रैली में हिस्सा
कैबिनेट मंत्री ने किया फिट उत्तराखंड अभियान शुरू
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत आयोजित साइकिल रैली में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मिशन के तहत प्रदेश सरकार ने फिट उत्तराखंड अभियान शुरू किया है। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा की देवभूमि को खेल भूमि बनाने का उनका सपना और संकल्प से शिखर तक का नारा उस दिन साकार होगा, जिस दिन यहां हर घर से एक खिलाड़ी निकलेगा। जिस तरह देवभूमि के हर घर से एक सैनिक निकलता है वैसे ही हर घर से एक खिलाड़ी तैयार करने का हमारा संकल्प है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने भी सैकड़ो शहर वासियों के साथ लगभग 15 किलोमीटर साइकलिंग की। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या के साथ साइकिलिंग करने वालों में जहां 7 साल के बच्चे थे वही 70 साल के वरिष्ठ नागरिक भी पूरे उत्साह से शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रा के जरिए अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर राजपुर के विधायक खजान दास, खेल निदेशक प्रशांत आर्य, उपनिदेशक संजीव पौरी, अधिकारीगण, बच्चे व अन्य शहरवासी मौजूद रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








