Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 30 May 2025 685

अम्बेडकर नगर मण्डल में आयोजित किया गया कार्यक्रम,.

अम्बेडकर नगर मण्डल में आयोजित किया गया कार्यक्रम

देहरादून। पुण्य श्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती के त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अतर्गत राजपुर रोड विधानसभा अम्बेडकर नगर मण्डल वार्ड 23 खुड़बुड़ा बूथ संख्या 27 में अहिल्याबाई होल्कर को नमन कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया की, किस प्रकार से उन्होंने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया और महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन पर्यंत प्रयत्न कार्य  किया। अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बँधवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए-सुधरवाए, भूखों के लिए अन्नसत्र (अन्यक्षेत्र) खोले, प्यासों के लिए प्याऊ बिठलाईं, मन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के मनन-चिन्तन और प्रवचन हेतु की। उनके मुख्य योगदानों में से एक 12 ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ मंदिर है जिसका जीणद्धार महारानी अहिल्याबाई होलकर ने करवाया। साथ ही बनारस का काशी विश्वनाथ मंदिर भी उन्हें की देन है। इस प्रकार उन्होंने देश की प्रगति में विशेष योगदान दिया। 
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पार्षद श्रीमती विमला गौड़, अम्बेडकर नगर मण्डल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मण्डल महामंत्री अंकुर जैन, शक्तिकेंद्र संयोजक पंकज भाटिया, बूथ अध्यक्षा श्रीमती रीमा भटनागर, पवन त्रिपाठी, श्रीमती प्रवीण एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही।