Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 30 May 2025 693

शहर के प्रमुख चौराहों में एक नाम महर्षि वाल्मीकि चौक रखा जाये : भगवत प्रसाद मकवाना.


शहर के प्रमुख चौराहों में एक नाम महर्षि वाल्मीकि चौक रखा जाये : भगवत प्रसाद मकवाना
पार्षदों द्वारा स्वच्छता कर्मचारी को रखने एवं हटाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून। आज राज्य सफाई कर्मचारी आयोग कार्यालय में उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) राज्य सफाई कर्मचारी आयोग भगवत प्रसाद मकवाना ने नगर निगम देहरादून के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर समीक्षा बैठक की। जिसमें शहर के प्रमुख चौराहों में एक नाम महर्षि वाल्मीकि चौक रखने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने पार्षदों द्वारा स्वच्छता कर्मचारी को रखने एवं हटाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही उन्होंने स्वच्छता कर्मचारियों की कमी पूरी करने को नई भर्ती करने को भी कहा। गर्मियों में पूर्व की भांति स्वच्छता कर्मचारियों से एक ही शिफ्ट में कार्य लेने को कहा। स्वच्छता कर्मचारियों को बिना ठोस कारण हटाने की परंपरा को गलत बताते हुए कर्मचारी से पहले स्पष्टीकरण लेने को कहा।
 भगवत प्रसाद मकवाना ने कुछ पार्षदों द्वारा स्वच्छता कर्मचारी को लगाने एवं हटाने पर आक्रोश जताया और कहा कि यह अधिकार नगर निगम प्रशासन को है। महर्षि वाल्मीकि चौक एवं नगर निगम परिसर में महर्षि वाल्मीकि मंदिर निर्माण की दिशा में भी तेजी लाने को कहा। साथ ही कूड़ा बिनने वाले और खुले नालों में सफाई करने वालों को भी नमस्ते योजना में शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। 
उन्होंने बैठक मे अधिकारियों को निर्देश दिये की मृतक आश्रितों को नियुक्ति के सम्बन्ध में परिवार की स्थिति को प्राथमिकता दी जाये। अधिकारियों ने मुद्दों पर गंभीरता से सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। बैठक में उपनगर अधिकारी गोपाल राम बिनवाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना के अलावा अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की जिला इकाई के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।