रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम की यात्रा सुचारु हो गयी है। आज प्रातःकाल सोनप्रयाग शटल पार्किंग क्षेत्रान्तर्गत गिरे बोल्डर इत्यादि की सफाई करने के उपरान्त मार्ग आवागमन हेतु सुचारु किया जा चुका था। परन्तु गौरीकुण्ड से लगभग एक किलोमीटर आगे छौड़ी गधेरे नामक स्थान पर बोल्डर, मलबा-पत्थर आने से पैदल मार्ग पूरी तरह से बाधित होने पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पैदल यात्रा को अस्थायी तौर पर रोका गया था। सम्बन्धित कार्यदायी संस्था लो.नि.वि. के स्तर को इस मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही के उपरान्त यहां पर दोनो छोरों पर रुके यात्रियों को सुरक्षा बलों की उपस्थिति में आर-पार कराया जा रहा है। सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत रोके गये यात्रियों को गौरीकुण्ड की तरफ भिजवाते हुए केदारनाथ धाम यात्रा को पुनः सुचारु किया गया है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







