देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा. नरेश बंसल ने कहा की निरंकुश, सत्ता के मद मे चूर, खुद को सबसे ऊपर मानने वाली, जनता के विद्रोह व न्याया पालिका के आदेश से घबराई प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय इतिहास के काले अध्याय आपातकाल को लागू कर दिया था। जिसके तहत भारतीय नागरिको के अधिकारो का दमन कर दिया गया था। इस दौरान नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार सीमित कर दिए गए थे और बड़े पैमाने पर विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में डाला गया था। डा. नरेश बंसल ने कहा कि प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी की सरकार ने इसे संविधान हत्या दिवस घोषित किया है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि उन्होने भी इस आपातकाल को करीब से देखा है जब इंदिरा इस इंडिया जैसे नारे लगाए जा रहे थे। सरकार से नजदीकी दिखाई जा रही थी कुछ चापलूसो द्वारा, सरकार को खुश करने को पुलिस-प्रशासन का अत्याचार चरम पर था, एक परिवार को सत्ता मे रखने को सब हो रहा था, पर कुछ दिवाने थे जिन्होने आवाह्न किया इंदिरा गद्दी खाली करो जनता आती है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि वह भी उस समय राष्ट्रीय स्वयं सेवक की उस टोली के सदस्य थे, जिसने सरकार के खिलाफ भूमिगत आंदोलन चलाया। सरकार के खिलाफ प्रचार सामग्री वितरित की, मिटिंग की, दीवारो पर लिखा पर घर बार छोड़कर देहरादून मे आंदोलन चलाते रहे व गिरफ्तार नहीं हुए व निरंकुश सरकार के खिलाफ विद्रोह की आवाज बने। डा. नरेश बंसल ने बताया की वह दौर याद करते हुए रोंगटे खड़े हो जाते है जब सरकार अपने ही लोगो की हत्यारी बन गई। डा. नरेश बंसल कहते है कि अंतरिम मे उनका आंदोलन रंग लाया आपातकाल हटा, संघ से प्रतिबंध हटा व इंदिरा सत्ता से बाहर हुई व लोकतंत्र की विजय हुई।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







