बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, प्राकृतिक खेती और नमामि गंगे योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने नगर निकायों को स्रोत पर कचरा पृथक्करण, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, नालों की सफाई एवं पेयजल गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। गरुड़ नगर पंचायत को ट्रेंचिंग ग्राउंड हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। जल निगम को 'हर घर जल सर्टिफिकेशन' में थर्ड पार्टी री-वेरिफिकेशन कराने को कहा गया। स्प्रिंग शेड व रिवर रीजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) की बैठक में प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएफओ ने बताया कि सभी निकायों में 100% कूड़ा संग्रहण हो रहा है। बैठक में डीडीओ संगीता आर्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








