देहरादून। आज 'कैंट विधानसभा' के सरदार पटेल मंडल के अंतर्गत 'गांधीग्राम' में भारतीय जनता पार्टी 'अल्पसंख्यक मोर्चा' द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित "विकसित भारत संकल्प सभा" में देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया व इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार के सेवा सुशासन ओर गरीब कल्याण के ऐतिहासिक 11 वर्षों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में सरदार पटेल मंडल के मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती यासमीन आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक शहजाद खान, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इजराइल मलिक, अकबर कुरेशी, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
बैठक के उपरांत देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने 'वार्ड 45 गांधीग्राम' की पार्षद श्रीमती मिनाक्षी मौर्य के अस्वस्थ होने की सूचना पर उनके निज निवास पर जाकर उनकी कुशल क्षेम जानी। इस अवसर पर श्रीमती मिनाक्षी मौर्य एवं रोहित मौर्य को उनकी उनकी वैवाहिक वर्षगाँठ की शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष आशीष शर्मा, विनोद तोमर, बलवीर कुशवाह, महिपाल सिंह, अमित बाल्मीकि, राजेश चौधरी, सत्यम अरोरा, राजकुमार तिवारी भी उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








