श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गई पंचमुखी चल विग्रह डोली
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी चल विग्रह डोली सोमवार को ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गई। सेना के बैंड की भक्तिमय धुन और श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच डोली ने प्रस्थान किया।
डोली आज अपने प्रथम पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके पश्चात 29 अप्रैल को डोली सुबह गुप्तकाशी से प्रस्थान कर फाटा पहुंचेगी और वहां रात्रि विश्राम होगा। 30 अप्रैल को फाटा से आगे चलकर डोली श्री गौरामाई मंदिर, गौरीकुंड पहुंचेगी और वहीं विश्राम करेगी। एक मई को डोली गौरीकुंड से प्रस्थान कर अपराह्न में श्री केदारनाथ धाम स्थित मंदिर भंडार पहुंचेगी। दो मई को प्रातः सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








