सतपाल महाराज:यह मोदी का सशक्त भारत है, करारा जवाब मिलेगा
पर्यटकों की हत्या कायराना और जघन्य कृत्य
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 24 अप्रैल। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर बड़े आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बहुत ही कायराना और जघन्य कृत्य है। मानवता पर एक काला धब्बा है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों और उनके आकाओं को अब इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। श्री महाराज ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सशक्त भारत है। इनको इस नरसंहार का ऐसा करारा जवाब दिया जाएगा कि वह फिर कभी भी इस प्रकार का दुस्साहस नहीं कर पायेंगे। उन्होंने कहा कि धर्म पूछकर निरपराध पर्यटकों को गोली मारने वाले किसी भी मज़हब के पैरोकार नहीं हो सकते हैं। अब दुनिया को, देश को जागना होगा। आतंकी मानसिकता के पैरोकारों और उसके समर्थकों से सहानुभूति रखने वालों को बेनकाब करना होगा। हिंदू मां बहनों के सामने ही उनके सिंदूर उजाड़ने की जो क्रूर, कायराना और बर्बरता पूर्ण घटना हुई है उसकी भारी कीमत आतंकवादियों और उनके आकाओं को चुकानी पड़ेगी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








