नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती व्यक्ति की हत्या करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। मामूली कहासुनी को लेकर नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती एक व्यक्ति की हत्या करने वाले 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। हिरासत में लिए गए दोनो अभियुक्त भी उक्त नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती थे। 02 दिन पहले हुए विवाद के दौरान मृतक द्वारा गाली दिये जाने से क्षुब्ध होकर अभियुक्तों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। चम्मच से मृतक के गले तथा सीने पर वार कर की उसकी हत्या की गई थी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि कर्मा वेल्फेयर सोसाइटी नाम से मांडोवाला में स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती हरमनदीप सिंह पुत्र स्व. जगसीर सिंह द्वारा अपने एक साथी गुरदीप सिंह पुत्र गंडा सिंह के साथ मिलकर एक व्यक्ति अजय कुमार पुत्र बलजीत सिंह निवासी हापुड रोड, मेरठ, उत्तर प्रदेश की किसी नुकीली चीज से वार कर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को मौके से हिरासत में लिया गया। अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त हरमनदीप सिंह को 13 अप्रैल को तथा अभियुक्त गुरदीप सिह को 31 मार्च को उनके परिजनों द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया था। 02 दिन पूर्व अभियुक्तों का किसी बात को लेकर मृतक अजय कुमार, जिसे उसके परिजनों द्वारा 08 अप्रैल को नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया था, से विवाद हुआ था, जिसे नशा मुक्ति केन्द्र संचालक व अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव कर सुलझाया गया था। अभियुक्तों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि 02 दिन पूर्व हुए विवाद में मृतक अजय कुमार द्वारा उन्हें गालियां दी गई थी, जिससे क्षुब्ध होकर उनके द्वारा उसे मारने की योजना बनाई गयी थी तथा योजना के मुताबिक आज जब अजय कुमार कमरे पर अपने बिस्तर पर सोया था, इस दौरान उक्त दोनो युवक कमरे पर गये तथा उनमें से एक ने उसका मुहं दबाया तथा दूसरे युवक द्वारा चम्मच से उसके गले व छाती पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद दोनो अभियुक्त हरमनदीप सिंह पुत्र स्व0 जगसीर सिंह निवासी: बठिंडा, पंजाब, उम्र 25 वर्ष व गुरूदीप सिंह पुत्र गंडा सिंह निवासी बठिंडा, पंजाब, उम्र 27 वर्ष नशा मुक्ति केन्द्र से भागने की फिराक में थे, पर घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया गया है। घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








