तेज रफ्तार कार ने 10 छात्रों को मारी टक्कर, तीन की हालत गंभीर
देहरादून। सेलाकुई में देहरादून- पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की आ रही एक तेज रफ्तार कार ने 10 छात्रों को टक्कर मार दी। वहीं, तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। तीन छात्र छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को एक कार देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से निगम रोड की ओर आ रही थी। इस दौरान निगम रोड स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज की छुट्टी हुई। कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार अनियंत्रित हो गई और नौ छात्र- छात्राएं कार की चपेट में आ गए। वहीं, कार ने तीन अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल छात्र-छात्राओं को अस्पताल भिजवाया। आठ घायलों का उपचार धूलकोट स्थित अस्पताल और एक का उपचार झाझरा स्थित अस्पताल में चल रहा है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








