सौर सखी के नाम से जानी जाएंगी सौर स्वरोजगार से जुड़ी महिलाएं
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 29 मई। देहरादून में आयोजित मुख्य सेवक संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत सौर स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों से उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। इस अवसर पर सीएम ने कहा की लाभार्थियों से प्राप्त सुझाव आगे चलकर योजना को और अधिक प्रभावी और जनहितोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मातृशक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में स्वरोजगार स्थापित करने वाली महिलाओं को अब “सौर सखी” के नाम से जाना जाएगा साथ ही उनके प्रेरणादायक अनुभवों को व्यापक स्तर पर साझा कर अन्य महिलाओं को भी इस दिशा में प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में शुरू की गई सौर स्वरोजगार योजना आज उत्तराखंड के युवा और मातृशक्ति को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन रही है। यह योजना न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि “विकसित उत्तराखंड, विकसित भारत” के संकल्प को भी साकार कर रही है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








