आईएसबीटी फ्लाई ओवर का भौतिक निरीक्षण
आईएसबीटी फ्लाईओवर : वाहनों के लिए बनाये गए डाइवर्ट पॉइंट का निरीक्षण
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आज जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आईएसबीटी फ्लाई ओवर का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा आईएसबीटी देहरादून में यातायात के दबाव को कम करने के लिये शिमला बाईपास की ओर से आने वाले वाहनों को आईएसबीटी फ्लाईओवर से होते हुए कारगी चौक हरिद्वार बाईपास की ओर जाने हेतु फ्लाईओवर पर बनाये गये डाइवर्ट पॉइंट का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा फ्लाईओवर पर बनाने गए डाइवर्ट पॉइंट के शुरू होने से आईएसबीटी की यातायात व्यवस्था पर पड़े प्रभाव के संबंध में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही फ्लाईओवर पर वाहनों के सुरक्षित आवाजाही हेतु डाइवर्ट पॉइंट पर रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड व अन्य सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








