पूरी दुनिया में छाया भारतीय सेना का पराक्रम : रेखा आर्या
गंगा आरती में शामिल हुई मंत्री रेखा आर्या
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ऋषिकेश में निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून,17 मई। शनिवार को ऋषिकेश में पंजाब सिंध क्षेत्र धर्मशाला मुखर्जी मार्ग से त्रिवेणी घाट तक तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। इस मौके पर दुकानदारों ने फूल बरसाकर यात्रा का शानदार स्वागत किया। यात्रा के समापन स्थल त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे देश के जांबाज सैनिकों ने जिस तरह पाकिस्तान को धूल चटाई है और घर में घुसकर 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मौत की घाट उतारा, वह हम भारतवासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने पूरी दुनिया को दिखा दिया है कि हम किसी भी आतंकी गतिविधि को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिन आतंकियों ने हमारी बहन बेटियों के सिंदूर को उजाड़ने का काम किया हमने ऑपरेशन सिंदूर में उनकी हस्ती उजाड़ दी। यात्रा में प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मेयर शंभू पासवान, वर्तमान मेयर अनीता मंमगाई, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, जिला महामंत्री दीपक धमीजा समेत सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में हिस्सा लिया। रेखा आर्या ने बताया कि उन्होंने मां गंगा से भारतीय सेना के लिए शौर्य और पराक्रम का आशीर्वाद मांगा और यह कामना की कि भारत की शक्ति विश्व में दिन-रात इसी तरह बढ़ती रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







