उत्तराखण्ड राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष ने ली बैठक
खेल के क्षेत्र में उत्तराखण्ड राज्य को दिलायेगे अलग पहचान : हेमराज सिंह बिष्ट
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 13 मई। उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य खेल परिषद के हेमराज सिंह बिष्ट द्वारा आज खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड देहरादून में खेल निदेशालय के अधिकारियों एवं सभी जिला क्रीडा अधिकारियों के साथ उत्तराखण्ड राज्य में खेल विभाग की योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन एवं खेलों के विकास, उत्थान एवं खेलों के क्षेत्र में प्रतिभाग के उन्नयन हेतु नवीन तकनीकी सम्बन्धी प्रयोग के सुझाव प्रदान करने के दृष्टिगत बैठक आहूत की गयी, जिसमें खेल निदेशालय के अधिकारियों के साथ ही जनपदों के जिला क्रीड़ा अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उपाध्यक्ष द्वारा उत्तराखण्ड राज्य को खेल के क्षेत्र में अग्रिम राज्य बनाये जाने के उद्देश्य से खेल गतिविधियों को उत्तराखण्ड राज्य के दूरस्थ क्षेत्र तक पहुंचाने के लिये सभी खेल अधिकारियों से अपेक्षा की गयी, ताकि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार उत्तराखण्ड राज्य को खेल के क्षेत्र में देश एवं राष्ट्र में अलग पहचान दिला सकें। उपाध्यक्ष द्वारा सभी अधिकारियों से खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु हर समय उपलब्ध होने के सम्बन्ध में सभी को आश्वस्त किया गया और कहा गया कि उनका खेलों के विकास में किसी भी समय किसी भी अधिकारी द्वारा सहयोग लिया जा सकता है। बैठक में प्रशान्त आर्य, निदेशक खेल, उत्तराखण्ड के साथ ही खेल निदेशालय के अधिकारीगण एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित थे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








