विकसित भारत की सोच को दर्शाती है पुस्तक : राज्यपाल
राज्यपाल ने दी उत्तरांचल विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 09 मई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में ‘‘इंडस्ट्री 5.0ः ब्रिजिंग ह्यूमैनिटी एंड टेक्नोलॉजी फॉर अ सस्टेनेबल फ्यूचर’’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि, प्रो. राजेश सिंह और प्रो. अनीता गहलोत के संयुक्त संपादन में लिखी गई है। पुस्तक विमोचन के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक आने वाली नई औद्योगिक क्रांति की झलक देती है, जिसमें तकनीक के साथ-साथ मानवीय मूल्य जैसे नैतिकता, सहानुभूति और सतत विकास को भी महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक विकसित भारत की सोच को दर्शाती है और टेक्नोलॉजी पर आधारित, समावेशी और सतत राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। राज्यपाल ने कहा कि जब हम प्रौद्योगिकी को मानवता के कल्याण के साथ जोड़ते हैं, तब हम एक बेहतर, स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं। तकनीकी विकास का प्रभाव व्यक्ति और समाज पर केंद्रित होना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रौद्योगिकी न केवल जीवन को सरल बनाए, बल्कि इसे अधिक न्यायपूर्ण, समावेशी और सतत भी बनाए। राज्यपाल ने कहा कि भारत की युवा शक्ति और प्राचीन ज्ञान को आधुनिक तकनीक से जोड़कर हम इस बदलाव का नेतृत्व कर सकते हैं। यह पुस्तक सिर्फ तकनीकी विकास की बात नहीं करती, बल्कि एक ऐसे भविष्य की कल्पना करती है जहां उद्योग समाज को सशक्त बनाते हैं और लोगों के जीवन को बेहतर बनाते हैं। उन्होंने इसके लिए पूरे उत्तरांचल विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई और शुभकामनाएं दी। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि ने संबोधित करते हुए भविष्योन्मुखी तथा जमीनी स्तर पर अकादमिक योगदान की कल्पना की। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक उद्योग 5.0 के सार को खूबसूरती से प्रस्तुत करती है, जो सामाजिक लाभ तथा बुद्धिमान मशीनों के बीच सहयोग पर जो
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








