15 दिन के भीतर कार्य सुधार करने के निर्देश
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 08 मई। जिलाधिकारी सविन बसंल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए गंभीर है, जिसके लिए जिलाधिकारी जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की निररंत समीक्षा कर रह है। जिलाधिकारी ने चिकित्सालयवार विशेषज्ञ चिकित्सकों का कार्य प्रदर्शन जांचा तथा जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश, उप जिला चिकित्यालय विकासनगर, प्रेमनगर में कम आपरेशन तथा संस्थागत मरीजों की संख्या कम होने पर खाशी नाराजगी जाहिर करते हुए 15 दिन के भीतर सेवाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि आपका मन तय नही करेगा कि आपरेशन सर्जरी होंगी या नही, जब पैसा, डॉक्टर, उपकरण सब चिकित्सालय में मौजूद है तो फिर सर्जरी से परहेज क्यों किया जा रहा हे। उन्होंने कहा कि जन खजाने से ही हम सबकी परविश होती है, हम सभी को अपने-2 दायित्व पूर्ण तन्मयता से निर्वहन करने के लिए तैयार रहना है। उन्होंने चिकित्सालयों से विशेषज्ञ चिकित्सवार प्रदर्शन रिर्पोट जांच कराने पर पाया कि आंकड़े चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं से इतर है, इस पर उन्होंने 15 दिन के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए साथ ही चिकित्सालयों में सर्जरी आंकड़ा 15 मई तक जस्ट डबल करने के निर्देश दिए। प्रेमनगर चिकित्सालय में 723 आपरेशन, जिनमें 205 मेजर आपरेशन है। विकासनगर चिकित्सालय में 426 आपरेशन जिनमें मेजर आपरेशन 219 शामिल है। की संख्या काफी कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने इसे बढाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कडे़ शब्दों में कहा कि आपरेशन कम होने तथा मरीजों कम आने का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से नही बचा जा सकता है। वहीं जिलाधिकारी ने चिकित्सालयों से चिकित्सालय में भर्ती मरीज, प्रसव, सिजेरियन, आपरेशन एवं रेफरल किए गए मरीजों कारण सहित समुचित विवरण तलब किया है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








