राज्यपाल ने दी विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर बधाई
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 7 मई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि ‘‘सेवा ही परम धर्म है’’, के मंत्र को आत्मसात करते हुए रेडक्रॉस के कार्यकर्ता निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में समर्पित हैं। सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना से किया गया रेडक्रॉस का कार्य अत्यंत प्रेरणादायक और सराहनीय है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदा-संवेदनशील राज्य है। यहाँ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते अक्सर आपात स्थितियाँ उत्पन्न होती रहती हैं। ऐसे समय में रेडक्रॉस आशा, करुणा और सहानुभूति का प्रतीक बनकर पीड़ितों के लिए संबल प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रेडक्रॉस संगठन भविष्य में भी इसी प्रकार मानव सेवा की भावना से प्रेरित होकर कार्य करते हुए जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








