Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 06 May 2025 762

मेयर ने किया गोविन्द गढ़ में बरसात से पूर्व नालो की साफ-सफाई का स्थलीय निरीक्षण.


मेयर ने किया गोविन्द गढ़ में बरसात से पूर्व नालो की साफ-सफाई का स्थलीय निरीक्षण
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
 देहरादून 06 मई। मेयर सौरभ थपलियाल ने आज कैन्ट विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 34 गोविन्द गढ़ में आगामी बरसात से पूर्व नालो की साफ-सफाई व जलभराव की समस्या से निजात के लिये क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती महेन्द्र कौर कुकरेजा व नगर निगम के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
आज वार्ड न 34 गोविंद गढ में छोटी बिन्दाल, बिन्दाल टीचर्स कॉलोनी व शांति विहार में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल एवं पार्षद श्रीमती महेंद्र कौर कुकरेजा ने निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने उन्हे अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। आने वाले मानसून को देखते हुए मेयर सौरभ थपलियाल ने नाले की सफाई को लेकर अधिकारियों को तुरंत सफाई करवाने के निर्देश दिए, जिससे कि मानसून से पहले नाले की सफाई हो सके एवं जल भराव की स्थिति उत्पन्न ना हो।