बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के नये अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने ग्रहण किया कार्यभार
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 06 मई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी के केनाल रोड कार्यालय में आज नव नियुक्त अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हवन, यज्ञ पूजा,अर्चना के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर उन्होंने कामना की कि उत्तराखंड चार धाम श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम की सब पर कृपा बनी रहे, चारधाम यात्रा सरलता-सुगमता से चले। इस अवसर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन में योगदान करने का उन्हे अवसर प्रदान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, संगठन मन्त्री अजेय के प्रति भी आभारी व्यक्त किया। उन्होंने कहा की उन्हे विश्वास है कि मुख्यमंत्री ने उनपर जो विश्वास जताया है उसके अनुरूप भगवान बदरीविशाल श्री केदारनाथ जी तथा देश विदेश के श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर हूं। सभी के सहयोग समन्वय से श्री बदरीनाथ - केदारनाथ मंदिर समिति श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया करायेगी।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








