पुलिस लाइन उत्तरकाशी मे विदाई समारोह आयोजित
उत्तरकाशी। निरीक्षक यातायात, राजेन्द्र नाथ के जनपद हरिद्वार स्थानांतरण पर उत्तरकाशी पुलिस परिवार द्वारा आज पुलिस लाइन उत्तरकाशी मे विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार व अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा श्री नाथ जी को पुष्पमला पहनाते हुये उपहार भेंट कर नवनियुक्ति हेतु शुभकामनायें प्रेषित की गयी। श्री नाथ जी द्वारा उत्तरकाशी मे निरीक्षक यातायात के पद पर नियुक्त रहते हुए अपने दायित्वों का दक्षता एवं पूर्ण समर्पण भाव के साथ निर्वहन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी महोदय द्वारा जनपद उत्तरकाशी मे विशेषकर चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उनकी अभिन्न सेवाओं की सराहना करते हुये नवनियुक्ति, अच्छे स्वस्थ्य और उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनायें दी गयी। विदाई समारोह दौरान प्रतिसार निरीक्षक श्री शिव कुमार, निरीक्षक यातायात श्री संजय रौथाण, निरीक्षक LIU श्री दीपक रावत, आशुलिपिक श्री अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








