Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 04 May 2025 936

सर्विलांस टीम ने बरामद किए 12 लाख रूपये के 60 मोबाइल फोन.

खोए हुए मोबाइल बरामद कर पुलिस ने लौटायी लोगों की मुस्कान
सर्विलांस टीम ने बरामद किए 12 लाख रूपये के 60 मोबाइल फोन
पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के विभिन्न थानों से मोबाइल गुमशुदगी के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देश पर जनपद की सर्विलांस सैल टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। सर्विलांस सैल प्रभारी उप निरीक्षक मनोज पांडेय, हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल कमल तुलेरा की टीम द्वारा आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए IMEI नंबरों के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के कुल 60 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए।
आज पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा इन बरामद मोबाइलों को विधिवत उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। मोबाइल प्राप्त करने पर नागरिकों ने पिथौरागढ़ पुलिस की तत्परता एवं ईमानदारी के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने इस अवसर पर नागरिकों को मोबाइल गुमशुदगी के मामलों में CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल खो जाने की स्थिति में कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी अपलोड कर सकता है, जिससे गुम हुए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करना सरल हो जाता है।
CEIR पोर्टल लिंक: https://www.ceir.gov.in
पोर्टल में प्रवेश कर उपयोगकर्ता को अपनी गुमशुदगी रिपोर्ट (थाने में दर्ज प्रार्थना पत्र की रिसीविंग सहित), मोबाइल का IMEI नंबर व अन्य आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। इससे संबंधित डेटा सर्विलांस सैल को प्राप्त हो जाएगा, और बरामदगी की प्रक्रिया को बल मिलेगा। जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनता से अपील की जाती है कि वे मोबाइल खोने की स्थिति में घबराएं नहीं, शीघ्र निकटवर्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं एवं CEIR पोर्टल के माध्यम से जानकारी साझा करें।