महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया
देहरादून। गढ़वाल सभा देहरादून समिति के पदाधिकारियों ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण से उनके शासकीय आवास, आर-1 यमुना कॉलोनी, देहरादून में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर समिति ने विधानसभा अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा गढ़वाल मंडल के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समग्र विकास में समिति की भूमिका पर चर्चा की। बैठक में क्षेत्रीय कला, संस्कृति, लोक परंपराओं के संरक्षण एवं युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में प्रदेश हित में सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर समिति की तरफ़ से पदाधिकारियों में रोशन धस्माना अध्यक्ष, गजेंद्र भंडारी महासचिव, अजय जोशी प्रवक्ता, श्रीमती संगीता ढोंडियाललोकगायिका, वीरेंद्र असवाल कोषाध्यक्ष, बीरेंद्र असवाल प्रबंध सचिव उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








