Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 15 Apr 2025 735

श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में संत तुलसीदास की प्रतिमा का लोकार्पण .


श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में संत तुलसीदास की प्रतिमा का लोकार्पण  
श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में होंगे गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा के दर्शन
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून/अयोध्या,15 अप्रैल। आज वैशाख कृष्ण द्वितीया विक्रम संवत 2082, 15 अप्रैल 2025 मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में यात्री सुविधा केंद्र के पूर्व दिशा के प्रवेश द्वार के निकट प्रांगण में स्थापित की गई संत तुलसीदास जी की प्रतिमा का विधिवत पूजन करने के पश्चात लोकार्पण किया गया। जितने भी भक्तजन श्री राम जन्मभूमि मंदिर दर्शन करने के लिए आएंगे, वे सब गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा का दर्शन भी कर सकेंगे।