पुलिस की तैयारियों का जायजा लेने ग्राउण्ड जीरो पर उतरे एसएसपी दून
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून। आगामी चार धाम यात्रा तथा ग्रीष्मकालीन पर्यटक सीजन के दृष्टिगत पुलिस की तैयारियों का जायजा लेने ग्राउण्ड जीरो पर उतरे एसएसपी दून। नगर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर पर्यटक सीजन हेतु की गयी व्यवस्थाओं का लिया जायजा। आगामी पर्यटक सीजन के दौरान आशारोड़ी से शहर में प्रवेश कर मसूरी जाने वाले पर्यटकों/ वाहनो के लिए चिन्हित वैकल्पिक/मार्गों शिमला बाईपास -GMS रोड- बल्लूपुर- कैंट - किमाड़ी - मसूरी मार्ग का किया पूर्ण निरीक्षण। पर्यटकों की सुविधा के लिये उक्त रूट पर मार्गो की जानकारी से सम्बन्धित साइन बोर्ड लगाने के दिये निर्देश। क्षतिग्रस्त मार्गों को यथाशीघ्र ठीक कराने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करने के दिये निर्देश। शहर के व्यस्ततम मार्गो से यातायात के दबाव को कम करने के लिए आवश्यक डायवर्जन पॉइंट चिन्हित करने हेतु किया निर्देशित।
आगामी चार धाम यात्रा तथा ग्रीष्मकालीन पर्यटक सीजन के दृष्टिगत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा देहरादून नगर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा बाहरी राज्यो से आशारोड़ी होते हुए मसूरी की ओर जाने वाले पर्यटकों/वाहनों के लिए चिन्हित किए गए रूट शिमला बायपास रोड- जीएमएस रोड- बल्लूपुर चौक - कैंट- किमाडी- मसूरी मार्ग का पूर्ण निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से आगामी पर्यटक सीजन के दृष्टिगत की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही उक्त मार्ग पर मार्ग की सूचना सम्बन्धी साइन बोर्ड लगवाने तथा शिमला बायपास रूट पर क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को सम्बन्धित विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यथाशीघ्र ठीक करवाने के निर्देश दिये गये। इस दौरान शहर के आन्तरिक मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को प्रभावी यातायात प्लॉन तैयार करने तथा आवश्यक डायवर्जन पॉइंट्स को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







