कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक ने छोड़ी पार्टी, कहा- यहां नैतिक मूल्यों का अब कोई स्थान नहीं
देहरादून, 1 जनवरी। कांग्रेस नेता एवं दर्जा प्राप्त मंत्री रहे बिट्टू कर्नाटक ने बुधवार को कांग्रेस को अलविदा कह दिया। वह कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही नगर से लेकर प्रदेश तक के कई पदों पर रह चुके हैं।बिट्टु कर्नाटक ने प्रेस वार्ता कर कहा कि कांग्रेस में नैतिक मूल्यों का अब कोई स्थान नहीं रह गया है। लगातार कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। इसका उदाहरण नगर निगम चुनाव में कार्यकर्ताओं को मेयर का टिकट न देकर बाहरी व्यक्ति को सिर-आंखों पर बिठाना है।उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता वर्षों से कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं, चुनाव के वक्त उनकाे दरकिनार कर केवल दरी बिछाने का काम कराया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी में अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं है।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा ओबीसी सीट होने के बाद कांग्रेस ने अपने जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को टिकट न देकर मात्र एक दिन के भीतर बाहरी व्यक्ति को सदस्यता दिलवाकर टिकट का आवंटन कर दिया। कांग्रेस पार्टी केवल और केवल एक प्राइवेट फार्म बनकर रह गई है, जिसको कुछ चुनिंदा लोग संचालित कर रहे हैं।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








