आखिर नोटों की अटैची लेकर सचिवालय क्यों पहुंचे बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार?
देहरादून, 1 जनवरी। बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार बुधवार को नोटों की अटैची लेकर सचिवालय के मुख्य गेट पहुंचे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिला। उनका कहना था कि जन समस्याओं के समाधान के लिए वह सचिवालय में अधिकारियों से मिलना चाहते हैं। अधिकारी न फोन उठा रहे हैं और न उन्हें सचिवालय में प्रवेश दिया जा रहा है।बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार बुधवार को नोटों की अटैची लेकर सचिवालय के मुख्य गेट पहुंचे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं मिला। उनका कहना था कि जन समस्याओं के समाधान के लिए वह सचिवालय में अधिकारियों से मिलना चाहते हैं। अधिकारी न फोन उठा रहे हैं और न उन्हें सचिवालय में प्रवेश दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सात से आठ दिन तक मुख्य सचिव, सचिव और उनके पीएस को जनता की परेशानियों के हल के लिए फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फोन नहीं उठा है।अगर यही रवैया रहा तो उत्तराखंड का आम नागरिक और आम जनप्रतिनिधि कहां जाएगा? उन्होंने कहा कि यदि कोई डर है तो बॉबी पंवार और उसके साथी जूते उतारकर जाने को तैयार हैं। कहा, सचिवालय में प्रवेश की जटिल व्यवस्था बनाई गई है, उसे आसान बनाया जाए। इस दौरान सचिवालय गेट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








