Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 02 Jan 2025 823

कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार.

कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार
देहरादून, २ जनवरी। कोतवाली पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने धर्मावाला से कुंजावाला जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति को हाथ में प्लास्टिक केन के साथ देखा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि केन में भरे तरल की जांच की तो वह कच्ची शराब निकली। कच्ची शराब की मात्रा पांच लीटर थी। युवक का नाम सोनू है। वह कुंजा गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।