हाइड्रा चालक की मौत के बाद चाइनीज मांझे पर पुलिस और प्रशासन सख्त, शहर से लेकर देहात तक छापा
हरिद्वार, 2 जनवरी। हरिद्वार में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर हाइड्रा चालक की मौत के बाद पुलिस और प्रशासन सख्त हो गया है। डीएम और एसपी के आदेश के तुरंत बाद जिलेभर में शहर से लेकर देहात तक पुलिस और प्रशासन की टीम ने चाइनीज मांझे के खिलाफ छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में कई जगह से मांझा जब्त किया गया। साथ ही दुकानदारों पर कार्रवाई भी की गई।बता दें कि बुधवार की शाम कनखल क्षेत्र में एक हाइड्रा चालक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया था। सांस की नली कटने के कारण उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे के बाद डीएम कर्मेंद्र सिंह ने मांझे की बिक्री पर रोक और प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी दिए। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की अलग-अलग टीमें शहर और देहात में चाइनीज मांझे की दुकान और गोदाम पर छापे मारने पहुंच गई।ज्वालापुर में एसडीएम अजयवीर सिंह और सीओ ज्वालापुर शांतनु पाराशर की अगुवाई में पुलिस की टीम ने पीठ बाजार, चौक बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में बनी पतंग मांझे की दुकानों पर छापा मारा। कनखल, श्यामपुर, बहादराबाद सहित तमाम इलाकों में पुलिस ने भारी मात्रा में मांझा जब्त किया गया है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि चाइनीज मांझे को लेकर कार्रवाई की जा रही है। मांझा बेचने वालों के खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही खरीदने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








