रेल परियोजना के निर्माण में लगे मजदूरों के कमरे में सिलिंडर फटने से लगी आग
देहरादून, 16 जनवरी। तहसील कीर्तिनगर के मलेथा गांव में रेल परियोजना के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के कमरे में गुरुवार को शार्ट सर्किट के बाद गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। आग में सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि उस वक्त वहां मजदूर नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।कोतवाल कीर्तिनगर देवराज शर्मा ने बताया कि मलेथा में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां मजदूरों के रहने के लिए टीनशेड बनाए गए हैं। गुरुवार को कमरे में शार्टसर्किट के बाद रसोई गैस के सिलिंडर में अचानक आग लग गई।मौके पर पहुंचे अग्निशमन सेवा श्रीनगर के लीडिंग फायर मैन संजय और फायर सर्विस के चालक सोनू कुमार सैनी ने बताया कि आग लगने से दो बाइक, आठ बेड के साथ मजदूरों का सामान, कपड़े, पैसे और सामूहिक भोजनालय में रखी राशन आदि जलकर राख हो गई। वहीं, कोतवाल ने बताया कि श्रीनगर से फायर सर्विस बुलाकर आग को बुझा लिया गया है। बाकि नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar







