तेलंगाना में पंच केदार और बदरीनाथ मंदिर निर्माण पर बीकेटीसी ने भेजा नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब
देहरादून, १९ जनवरी। तेलंगाना में पंच केदार मंदिर और बदरीनाथ धाम मंदिर निर्माण पर बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) से संज्ञान लिया है। बदरी-केदार के बीकेटीसी की ओर से श्री दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट और उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है।बदरी-केदार के नाम और दोनों धामों के फोटो के इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की ओर से नोटिस जारी किया गया है। कहा गया कि श्री दक्षिणेश्वर केदारनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से तेलंगाना में पंच केदार मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर निर्माण के प्रचार-प्रसार में भी केदारनाथ धाम की फोटो लगाई गई है।इससे सनातन धर्मावलंबियों की आस्था को ठेस पहुंची है। बीकेटीसी की ओर से तेलंगाना में बदरीनाथ मंदिर का निर्माण करने पर उत्तराखंड कल्याणकारी संस्था को भी नोटिस जारी किया है। मंदिर, गर्भगृह को पूरी तरह से बदरीनाथ धाम मंदिर के प्रतिकृति के रूप में की गई। जो धार्मिक मान्यताओं, भावनाओं व सनातन आस्थाओं के खिलाफ है। बीकेटीसी ने दोनों संस्थाओं से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








