Breaking News
kotha
post authorjitendar nayyar 17 Apr 2025 948

नगर निगम दून ने डेंगू के रोकथाम को लेकर कसी कमर,वार्डों के सुपरवाइजरों को फॉगिंग मशीनें कराई उपलब्ध!मेयर ने दी हरी झंड़ी .

जितेंद्र नैय्यर 
देहरादून। मेयर सौरभ थपलियाल द्वारा नगर निगम दून परिसर से डेंगू तथा अन्य संक्रमित रोगों के बचाव हेतु हरी झंडी दिखा कर फागिंग हेतु चार बड़े वाहन तथा लार्विसाइडल के छिड़काव हेतु पांच टैंकरों तथा 100 छोटी फॉगिंग मशीन प्रत्येक वार्ड में दवा छिड़काव हेतु प्रत्येक 100 वार्ड में पहुंचाने का कार्य किया गया तथा इसकी विधिवत्त शुरुआत की गई इसी के अतिरिक्त छोटी मशीने सुपरवाइजरों को उपलब्ध कराई गई ताकि देहरादून नगर निगम क्षेत्र में डेंगू मलेरिया पर नियंत्रण किया जा सके। 

इसके अतिरिक्त दिशा निर्देश जारी किए गए कि प्रत्येक सेनेटरी इंस्पेक्टर अपने-अपने सुपरवाइजर के साथ समन्वय बनाते हुए लार्वी साइकिल का छिड़काव नियमानुसार क्षेत्र में करवाएं तथा जहां-जहां आवश्यक हो वहां अतिरिक्त व्यवस्था बना ली जाए। 

 यदि किसी के द्वारा जल भराव अथवा ऐसे स्थान जहां पर निर्माण हो रहा हो वहां पर खुले में पानी का स्टोर किया जा रहा हो तो उनको चेतावनी जारी करते हुए विधि संगत कार्रवाई की जाए।