10वां उत्तराखण्ड सुजोक महोत्सव आयोजित
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून 16 अप्रैल। राजभवन में बुधवार को स्माइल सुजोक फाउंडेशन द्वारा ‘‘10वां उत्तराखण्ड सुजोक महोत्सव’’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग करते हुए फाउंडेशन की ओर से सुजोक के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे डॉक्टर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से आए सुजोक चिकित्सा विशेषज्ञ, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि यह महोत्सव वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति ‘सुजोक’ के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार की दिशा में सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केवल रोगमुक्ति नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक समृद्धि की अवस्था है, सुजोक थेरेपी इसी समग्र स्वास्थ्य दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि सुजोक जैसी सरल उपचार प्रणाली से लोगों को कम लागत में प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखण्ड आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा की समृद्ध भूमि रहा है। देश और राज्य को स्वास्थ्य की दिशा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमें ऐसी वैकल्पिक चिकित्सा प्रणालियों को प्रोत्साहित करना होगा, जो कम लागत, कम संसाधनों में सुलभ, प्रभावी और वैज्ञानिक हों। राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय में, जब हमारे खान-पान हमारी जीवनशैली में तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का स्वस्थ रहना न केवल उसकी स्वयं की भलाई के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस महोत्सव के आयोजन के पीछे केवल एक चिकित्सा पद्धति का प्रचार ही नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य की भावना गहराई से निहित है, जिसमें चिकित्सा केवल अस्पतालों और डॉक्टरों तक सीमित न होकर जन-जन की पहुंच में हो, सरल हो, सुलभ हो, और सबसे महत्वपूर्ण यह कि चिकित्सा प्राकृतिक हो। इस अवसर पर राज्यपाल ने इंटरनेशनल सुजोक एसोसिएशन उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चौधरी एवं स्माइल सुजोक फाउंडेशन की सराहना की और कहा कि यह संस्था समर्पण भाव से जनसेवा में लगी है। कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, विधायक श्रीमती सविता कपूर, सचिव श्री दीपक कुमार, इंटरनेशनल सुजोक एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट अशोक कुमार कोठारी, डॉ. पावन वाधवन, गुरमीत चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








