हमारी पहचान रंगमंच के होलियारों ने किया कुमाऊनी खड़ी होली का गायन
एस.के.एम. न्यूज सर्विस
देहरादून। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव देहरादून में आज हमारी पहचान रंगमंच के होलियारों ने शिव के मन माही बसे काशी.... होली आई रे कन्हाई रंग बरसे..... अम्बा के भवन में विराजे होली...... जैसी राग रागनियों पर आधारित कुमाऊनी खड़ी होली का गायन ढोल दमाउ की थाप, मशकबीन की धुन और हुड़का वादन के साथ किया। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव के संस्थापक आचार्य डाक्टर बिपिन जोशी ने सभी होलियारों को अबीर गुलाल लगाकर और पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गुड़ का पारंपरिक परसाद वितरित किया गया और सभी को रंग पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी गई, टीम इण्डिया की विजयश्री के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई, इस अवसर पर योगाचार्य डाक्टर बिपिन जोशी, डाक्टर मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी,कुर्मानचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के अध्यक्ष कमल रजवार, हमारी पहचान रंगमंच के अध्यक्ष कैलाश पाठक, महामंत्री बबीता साह लोहनी, गीता जोशी,मदन जोशी, मनमोहन सिंह, पुष्पा बिष्ट सहित काफ़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








