मुख्यमंत्री के निजी आवास में लगाया गया स्मार्ट मीटर
प्रदेश भर में स्मार्ट मीटर की स्थापना के कार्य गतिमान
उत्तराखण्ड के 15.87 लाख उपभोक्ताओं के घरों पर लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून,15 मार्च। उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि. द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आरडीएसएस के अन्तर्गत प्रदेश भर में स्मार्ट मीटर की स्थापना के कार्य गतिमान हैं। इस योजना के तहत उत्तराखण्ड के 15.87 लाख उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर की स्थापना तथा परिवर्तकों व फीडर्स पर भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यह योजना पूरे देश में चल रही है तथा कई राज्यों में लाखों स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इसी क्रम में आज उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि. टीम द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी आवास तराई नगला, खटीमा परिसर में स्मार्ट मीटर लगाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा स्मार्ट मीटर के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गई तथा किस प्रकार मीटर का ऑनलाइन डाटा मोबाइल पर देखा जा सकता है, इसके बारे में उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि. के अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री द्वारा स्मार्ट मीटर की तकनीक की सराहना की तथा बताया कि स्मार्ट मीटर की स्थापना सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए लाभप्रद होगी। यह पहल प्रदेश के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को भी अपने घरों पर अत्याधुनिक स्मार्ट मीटर लगाने हेतु प्रेरित करेगा। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विभागीय अधिकारियों को आम जनता के मध्य इस मीटर की विशेषताओं को बताने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि. टीम के साथ नितिन भदौरिया, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर भी उपस्थित रहे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








