देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश की स्थानीय निकायो में सफाई का कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों से एक पारी में सुबह 5:00 बजे से लेकर सुबह 10:00 तक कार्य लिया जाए, इस मांग को लेकर आज राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौपा।
आज राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन से जुड़े प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने राष्ट्रीय महासचिव संगठन चौधरी नरेश वैध एवम यूनियन के नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियो की मांग को लेकर उत्तराखंड की मुख्य सचिव श्रीमति राधा रतूडी से सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की और उन्हे ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया की उत्तराखण्ड प्रदेश की स्थानीय निकायो में सफाई का कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों से एक पारी में सुबह 5:00 बजे से लेकर सुबह 10:00 तक कार्य लिया जाए। साथ ही यह भी मांग की गई की लिपिक बाबू की तरह सफाई कर्मचारियों को भी पूर्व कि भांति जैसे पांच-पांच विस्वा जमीन सर्किल रेट पर आवंटित की जाये। ज्ञापन देने वालो में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन चौधरी नरेश वैध, यूनियन के प्रदेश प्रभारी मदनलाल ढिगिया, प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह लोहट, सलाहकार आशुतोष बडाक, मिडिया प्रभारी पप्पू मेजर सिंह चौहान आदि शामिल थे।
Breaking News
- स्थायी लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं का तेजी से होता है निस्तारण
- काशीपुर में बर्थडे पार्टी में महिलाओं से छेड़छाड़ के विरोध पर फोड़ा सिर, कोतवाली में मुकदमा दर्ज
- भौतिक विज्ञान के शिक्षक को तरसे अटल उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी
- बिल चुकाने पर तो बिजली मिल नहीं रही, मुफ्त में क्या देंगे, गर्मी में बत्ती गुल होने से लोग आक्रोशित
- एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारियां तेज, ऑनलाइन पंजीकरण के साथ जमा होगी हार्ड कॉपी
- जघन्य अपराध के आधार पर राजेश गुलाटी की जमानत अर्जी निरस्त
- नशे में धुत चालक ने किया 50 यात्रियों की जान से खिलवाड़, पुलिस ने आरोपित को पकड़ा
- हड़ताल पर गए बिजली विभाग के कर्मचारी, गर्मी से लोग परेशान, पानी का भी संकट
- बनभूलपुर में एक हजार लोगों को नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा
- घर में घुसकर गनप्वाइंट पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, शोरा मचाने पर चेन छीनकर आरोपित फरार



jitendar nayyar








